फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   women caught hanged

Farrukhabad News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 30 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
women caught hanged

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान के एक कमरे में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।
शहर के मोहल्ला बजरिया सालिग्राम निवासी निखिल अग्निहोत्री का तीन साल पहले कन्नौज के गांव तहसीपुर निवासी रमेश चंद्र मिश्र की पुत्री दिव्या (23) से विवाह हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिव्या एक कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखे के कुंडे में लटकी मिली। परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
निखिल ने बताया कि उसका एक बेटा ईशु व बेटी यति है। सुबह वह बच्चों को घुमाकर घर पहुंचे। उसी वक्त दूध लाने को कहा, तो वह जाने लगे। पत्नी दिव्या ने बच्चे को साथ ले जाने की बात कही। उसने मना कर दिया। इसी बात पर वह गुस्सा हो गई। वह दूध लेने चले गए। लौटे तो दिव्या फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला आदि पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। दिव्या के पिता रमेश चंद्र, मां सीता व भाई आकाश मिश्र ने हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि तहरीर में बताया कि 10 लाख व कार न दे पाने पर मारपीट कर उसकी पुत्री की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed