{"_id":"68d047ab4e99efa14504b7f4","slug":"woman-found-injured-on-roadside-held-hostage-and-assaulted-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130277-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क किनारे घायल मिली महिला, बंधक बना मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क किनारे घायल मिली महिला, बंधक बना मारपीट का आरोप
Mon, 22 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। फतेहगढ़- छिबरामऊ मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिली एक महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। महिला ने बंधक बनाकर मारपीट व लूट का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटी है। विकास खंड क्षेत्र के जहानगंज थाना क्षेत्र के कुंदन गणेशपुर गांव में छिबरामऊ- फतेहगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। लोगों ने महिला के चेहरे पर पानी डाला तो उसे होश आया।
महिला ने बताया कि वह गोंडा जिले के बहराइच की निवासी है तथा उसका नाम शीला उर्फ शिमला है। वह लखनऊ में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात साथ काम करने वाली दो महिलाएं व एक युवक से हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व तीनों उसे फुसला कर फर्रुखाबाद ले आए।
विज्ञापन
जहां उसे बंधक बनाकर रखा तथा मारपीट की। उक्त लोगों ने 15 हजार रुपये, सोने का नाक का फूल, चांदी की पायलें, आधार कार्ड लूट लिए। बीती रात करीब 12 बजे उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सुबह वह सड़क किनारे कैसे पहुंची उसे इसकी जानकारी नहीं है। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिला ने मारपीट होने की बात कही है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा व सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा समेत इंस्पेक्टर राजीव कुमार थानाध्यक्ष जहानगंज राजेश राय टीम के साथ जांच में जुटे हैं। रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने कस्बा के रेलवे स्टेशन के निकट हरदेव नगर से दो युवतियों को पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।