{"_id":"658092eab967d91de2024324","slug":"villagers-fenced-in-25-cows-grazing-on-crops-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6337-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फसल चर रहे 25 गोवंशों को बाड़ा बनाकर ग्रामीणों ने बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फसल चर रहे 25 गोवंशों को बाड़ा बनाकर ग्रामीणों ने बंद किया
विज्ञापन
कमालगंज। कुंडपुरा के छुट्टा गोवंशों से शेरपुर सराय, शृंगीरामपुर, सबलपुर, सुल्तानपुर सहित कई गांवों के किसान परेशान हैं। रविवार रात ग्रामीणों ने बांस बल्ली से बाड़ा बनाकर फसल चर रहे 25 गोवंशों को बंद कर दिया। इन गोवंशों को गोशाला भिजवाने के लिए ग्रामीणों ने बीडीओ को जानकारी दी है।
कुंडपुरा के गोवंश आसपास के कई गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां के पशुपालक दूध दुहने के बाद रात में गोवंशों को छोड़ देते हैं। शनिवार रात ग्राम प्रधान भैंरोलाल के तीन बीघा आलू की फसल चर ली। अन्य किसानों की फसल का भी नुकसान हुआ। रविवार को गांव वालों ने प्रधान पुत्र रावेंद्र से यह मामला जोर-शोर से उठाया।
इसके बाद शेरपुर सराय के विद्यालय के पास बांस-बल्ली से बाड़ा तैयार किया गया। रात 10 बजे के बाद गोवंशों का झुंड खेतों में पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर बाड़ा में बंद कर दिया। खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए गोवंश हसनापुर व सिंधौली गोशाला भिजवाए जाएंगे। यहां पिछले माह पुलिस के साथ अभियान भी चलाया गया था।