फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   VCB blown out after rat enters; power out in 21 villages.

Farrukhabad News: चूहा घुसने से वीसीबी फुंकी, 21 गांवों की बिजली गुल

Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
VCB blown out after rat enters; power out in 21 villages.
शमसाबाद। क्षेत्र के उपकेंद्र पर चिलसरा फीडर की वीसीबी बुधवार सुबह धमाके के साथ फुंक गई। आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वीसीबी फुंकने से क्षेत्र के 21 गांवों के उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन


जिले में 25 व 26 सितंबर को हुई बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। कर्मचारी 28 सितंबर को बिजली व्यवस्था पटरी पर ला सके थे। वहीं, हुसैनपुर तराई उपकेंद्र के चिलसरा फीडर की वीसीबी में सुबह 11 बजे आग लग गई। इससे करीब 21 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने वीसीबी की मरम्मत का काम शुरू किया। फिलहाल शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया कि वीसीबी में चूहा घुस जाने से फाल्ट हुआ। इससे वीसीबी में आग लग गई। मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed