{"_id":"60c24bac8ebc3ea5dd03b568","slug":"vaccinated-farrukhabad-news-knp633406210","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हौली में 330 ने लगवाया टीका, दो बार मंगानी पड़ी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हौली में 330 ने लगवाया टीका, दो बार मंगानी पड़ी वैक्सीन
विज्ञापन
कमालगंज। गांव कुम्हौली में जागरूकता के चलते दो बार अतिरिक्त वैक्सीन मंगवानी पड़ी। दूसरी बार में 2:30 बजे वैक्सीन खत्म हुई तो डेढ़ घंटे बाद 22 किलोमीटर दूर स्थित कस्बे की सीएचसी से वैक्सीन पहुंची। इस दौरान कई लोगों ने काफी देर तक स्कूल में बैठकर इंतजार किया। यहां शाम तक 330 ने टीका लगवाया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रतिनिधियों के प्रयास से सुबह से ही लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंचे। सबसे पहले यहां 10 टीके के 8 वॉयल आए। दोपहर 12 बजे के करीब बीपीसीएम ने दूसरी किस्त में 12 वॉयल पहुंचे। इससे करीब 220 को टीका लगा। 2:30 बजे वैक्सीन खत्म हो गई। इस पर कमालगंज कस्बे की सीएचसी से 22 किलोमीटर दूर स्थित गांव में 10 वॉयल भेज गईं। एडीओ आलोक दुबे का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग को समय से जानकारी दे दी गई थी कि यहां 300 लोगों के लिए टीका की जरूरत पड़ेगी।
कमालगंज। सीएचसी के अलावा गुरुवार को तीन ग्राम पंचायतों सिंधौली, देवरान गढ़िया व कुम्हौली में टीकाकरण हुआ। एक वॉयल से 11 को टीका लगा। सीएचसी में 96 व ग्रामीण क्षेत्र के तीन केंद्रों पर 547 को मिलाकर कुल 643 को टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार व खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने निरीक्षण किया। देवरान गढ़िया में 107 व सिंधौली में 110 ने टीका लगवाया। 18 से अधिक आयु वर्ग में टीका लगवाने वालों की संख्या 77 रही।