{"_id":"63b319e6ef8ea56fbc644825","slug":"up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp736714178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 23 करोड़ बजट का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 23 करोड़ बजट का अनुमोदन
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 23 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। इसमें 184 निर्माण कार्यों के लिए 4.5 करोड़ व मनरेगा का 18.5 करोड़ रुपये का श्रमिक बजट शामिल है। सांसद ने ब्लॉक क्षेत्र में कम से कम 10 पंचायतों को आदर्श रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने सवाल किया कि लगातार बजट मिलने के बाद भी आखिर आदर्श गांव क्यों नहीं बन पा रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद मुकेश राजपूत भी शामिल हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की ओर से दिए गए प्रस्ताव के आधार पर क्षेत्र पंचायत निधि से 184 कार्यों का अनुमोदन हुआ। इन पर 4.5 करोड़ धनराशि खर्च होगी। मनरेगा योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।
योजना में जॉब कार्डधारक श्रमिकों के लिए साढ़े 18 करोड़ रुपये अनुमन्य किए गए। खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में 1216 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के पति व बीडीसी शीलचंद्र राजपूत ने कहा कि सभी कामों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शृंगीरामपुर के बीडीसी सोबरन ने तीर्थनगरी से जुड़े भिम्मी नगला में सीसी रोड का काम प्राथमिकता से कराने की मांग की। जिला भाजपा महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत, अवर अभियंता अशोक कुमार, लेखाकार एसके रावत, एडीओ आलोक दुबे, विजय राठौर, पंकज राजपूत, राजेश राजपूत, विशाल शर्मा, प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
इधर, सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि ग्राम्य विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। सरकार भरपूर पैसा दे रही। प्रधान न ग्रामीणों की सकारात्मक सोच से गांव आदर्श बनेगा। लोग तय स्थान पर कूड़ा डालें, कर्मचारी समय पर उठाएं। पढ़ाई अच्छी हो, तालाब साफ रहें। सब्जी-दूध से लोगों की आय बढ़े। कहा कि पंचायतों को 36 प्रतिशत अधिकार ही मिल पाए। प्रशासन से जुड़े स्थानीय अधिकार भी मिलें। इसके लिए संसद में मांग उठाएंगे।