{"_id":"69de97d089d4041f2703676d","slug":"two-shops-burnt-in-the-fire-goods-reduced-to-ashes-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-140499-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आग से दो दुकानें जलीं, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आग से दो दुकानें जलीं, सामान राख
विज्ञापन
फोटो-8 पांचाल घाट पर दुकानों में लगी आग से उठती लपटें। वीडियो ग्रैब
फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा तट पर पुल के नीचे बनी बांस की दुकानों में सोमवार रात आग लग गई। इस घटना में दो दुकानों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने आग लगाने के शक में एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचालघाट स्थित पुल के नीचे अमेठी कोहना निवासी बलवीर की दुकान थी। उनकी दुकान में पानी की बोतलें, पाउच, कोल्ड ड्रिंक, पूजा सामग्री और प्रसाद रखा था, जो पूरी तरह जल गया। आग लगने से बलवीर का फ्रीजर और करीब अठारह हजार रुपये भी राख हो गए। पास में ही पुरानी घटिया निवासी नारद गुप्ता की पान मसाला की दुकान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। नारद गुप्ता की दुकान में करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
दुकानदार बलवीर के अनुसार, पुरानी घटिया के ही एक व्यक्ति ने बेवजह रात करीब बारह बजे आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप और गंगा से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके।