फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two friends from Mohammadabad died in a truck collision in Etah.

Farrukhabad News: एटा में ट्रक की टक्कर से मोहम्मदाबाद के दो दोस्तों की मौत

Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two friends from Mohammadabad died in a truck collision in Etah.
फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। जिला एटा में ट्रक की टक्कर से कस्बा निवासी दो दोस्तों रोहित व अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची तो परिजन बिलखने लगे। एक युवक घर का अकेला बेटा था, उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन एटा के लिए रवाना हो गए।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी अरविंद पाल का पुत्र रोहित (22), गांव गिरिरामपुर भरतपुर निवासी उसका चचेरा भाई मोहित (24) और किदवई नगर निवासी अवनीश उर्फ सिंटू (28) गुरुग्राम में रहकर ऑटो चलाते थे। वहीं किदवई नगर निवासी लाखन (30) नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। चारों लोग दोस्त थे।
विज्ञापन

27 नवंबर को मोहित अपने ऑटो से चचेरे भाई रोहित व अवनीश के साथ दिल्ली पहुंचा। दिल्ली से लाखन भी ऑटो में बैठ गया। चारों लोग ऑटो से अपने-अपने घर मोहम्मदाबाद आ रहे थे। जनपद एटा में जीटी रोड स्थित गांव मलावन के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। रोहित व अवनीश की मौके पर मौत हो गई। मोहित व लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को चारों दोस्तों के घर जानकारी पहुंची तो रोहित व अवनीश के परिजन बिलखने लगे। कुछ परिजन एटा के लिए रवाना हो गए।
---

छह माह पहले हुई थी रोहित की शादी
मोहम्मदाबाद। रोहित अपने घर का इकलौता पुत्र था। छह महीने पहले ही उसकी शादी जनपद मैनपुरी के गांव देवामई निवासी मोहिनी से हुई थी। एक माह पहले वह गुरुग्राम गया था। रोहित की दो बहनें नेहा व तान्या हैं। मां सुषमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता अरविंद पंजाब में नौकरी करते हैं। (संवाद)

--

अवनीश पत्नी को बुलाने आ रहा था घर
मोहम्मदाबाद। अवनीश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अवनीश दीपावली के बाद गुरुग्राम गया था। अवनीश के ढाई वर्ष की बेटी आरवी व चार वर्ष की आरोही है। पिता नंद किशोर बैंक में नौकरी करते थे। परिजनों ने बताया कि अवनीश को अपनी पत्नी को लेने ससुराल थाना नवाबगंज के गांव बबुरारा जाना था। इसके चलते वह घर आ रहा था। मां चंद्रकली व पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पिता राकेश ने बताया कि बेटा लाखन मुकदमे की तारीख करने आ रहा था। (संवाद)

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

फोटो-31, रोहित। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed