फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck overturned in front of police post, bikes and cars damaged, constable injured

Farrukhabad News: चौकी के सामने ट्रक पलटा, बाइकें व कार क्षतिग्रस्त, सिपाही घायल

Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned in front of police post, bikes and cars damaged, constable injured
फर्रुखाबाद। शकरकंदी भरकर जा रहा एक ट्रक पांचाल घाट चौकी के सामने पलट गया। इसमें चौकी के सामने खड़ी छह बाइकें और प्रभारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। सिपाही भी घायल हुआ है। हादसे में ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर लगी ग्रिल भी टूट गई। हादसे के दौरान काफी देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार आधी रात के बाद कादरीगेट की ओर से पांचाल घाट पहुंचा एक ट्रक बरेली की तरफ मुड़ा। उसी समय ट्रक का एक पहिया ब्रह्मदत्त द्विवेदी प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ गया। इससे ग्रिल टूट गई और ट्रक चौकी के सामने ही पलट गया। ट्रक में भरी शकरकंदी के बोरे चौकी की दीवार के पास तक जा गिरे। इसमें छह बाइकें और चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

वहीं बैठा सिपाही विदेश कुमार घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया। वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते जाम भी लग गया। पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे क्रेन से ट्रक को सीधा करवाया। इसके बाद शकरकंदी के बोरे हटाकर यातायात सुचारु किया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed