फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   65 idols were immersed in the Ganges at Panchal Ghat amidst music and fanfare.

Farrukhabad News: गाजे-बाजे संग पांचाल घाट गंगा किनारे 65 प्रतिमाएं भूविसर्जित

Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
65 idols were immersed in the Ganges at Panchal Ghat amidst music and fanfare.
फर्रुखाबाद। जिले भर में मंगलवार को गाजे-बाजे संग गणेश विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। डीजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्तजन पांचाल घाट पहुंचे। देर शाम तक 65 प्रतिमाओं का गंगा किनारे भूविसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शहर के अंगूरीबाग, लिंजीगंज, रेलवे रोड, पक्कापुल, नाला सिम्तसुमाल, बीबीगंज, ढुइयां आदि क्षेत्रों से दोपहर 12 बजे से गणेश विसर्जन यात्राएं शुरू हुईं। रथ, मैजिक आदि वाहनों पर सवार गणेश की प्रतिमाएं लेकर डीजे पर डांस करते महिला, पुरुष भक्तजन निकले। लालगेट से कादरीगेट की तरफ प्रतिमाओं की संख्या अधिक होने पर गली मोहल्लों ही नहीं मुख्यमार्ग पर भी जाम लग गया। देर शाम तक पांचाल घाट गंगा के किनारे 65 प्रतिमाओं को भूविसर्जित किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगते रहे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

-------------
फोटो-35 रंगेश्वर नाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल भक्तजन। स्रोत: पाठक

रंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकली शोभायात्रा
फर्रुखाबाद। श्री रंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सजे गणेश महोत्सव पंडाल में पीतल की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार देर शाम मंदिर से प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ पर विराजित प्रतिमा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भक्तों ने आरती उतारी और फूलों की वर्षा की। यात्रा रेलवे रोड, चौक, घुमना बाजार होकर मंदिर पर देर रात विसर्जित हुई। वहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। महिला मंडल ने संकीर्तन कर मनौती मांगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed