फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three including two goldsmiths caught for theft in trains and buying jewelery

Farrukhabad News: ट्रेनों में चोरी व जेवर खरीदने में दो सर्राफ सहित तीन पकड़े

Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three including two goldsmiths caught for theft in trains and buying jewelery
कमालगंज। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन व इटावा रूटों की ट्रेनों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए जीआरपी की दो टीमों ने कस्बा में छापा मारा। युवक की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोपी दो सर्राफ को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही इटावा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में छह माह से चोरी की घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए जीआरपी की दो टीमें सक्रिय हो गईं। गुरुवार सुबह फर्रुखाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह तोमर व इटावा थानाध्यक्ष शैलेश निगम की टीम ने नई बस्ती गांव से एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने चोरी की घटनाओं में शामिल चार लोगों के नाम बताए। टीम ने युवक से चोरी किए गए जेवर बेचने वाले दुकानदारों के बारे में जानकारी ली। दोनों टीमें थाने पहुंचीं। यहां से स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने चौराहे पर स्थित सर्राफा दुकानदार पकड़ लिया। व्यापारियों को थाने लाने पर युवक ने उन्हें पहचान लिया। जीआरपी टीम दोनों व्यापारियों व युवक को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह तोमर ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस व इटावा क्षेत्र की ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed