फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Third bike rider injured in collision with loader also dies

Farrukhabad News: लोडर की टक्कर से घायल बाइक सवार तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम

Mon, 10 Jun 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Third bike rider injured in collision with loader also dies
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद घायल तीसरे साथी (मामा) ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन अर्थी उठने से लोगों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

रविवार को शमसाबाद के मोहल्ला अलेपुर के पास तेज रफ्तार लोडर ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव विजैदेपुर निवासी अनुराग उर्फ सुशील राजपूत (28) और शमसाबाद से मोहल्ला अलेपुर के रिंकू राजपूत (19) की मौत हो गई थी, जबकि घायल चचेरे मामा रत्नेश का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे रत्नेश ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। रत्नेश के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। मां शीशवती, पत्नी संगीता देवी, बेटा अमन, अंकित व बेटी रूबी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा उमेश चंद्र और छोटा भाई विमलेश व शिवाजी है। पोस्टमार्टम के बाद एक साथ तीन अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फोटो- 06,
बाइक की टक्कर से फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले की मौत
फर्रुखाबाद। कन्नौज थाने के गांव डिगरी निवासी प्रेमचंद्र कोरी (55) साइकिल से गांवों में कपड़े की फेरी लगाकर लौटते समय बाइक की चपेट में आ गए। छिबरामऊ अस्पताल में गंभीर हालत होने पर उन्हें परिजनों ने आवास-विकास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार दोपहर हालत और बिगड़ने पर परिजन लोहिया अस्पताल ले आए, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed