{"_id":"684c640d583cbcaa6f027277","slug":"thieves-broke-into-the-house-by-jumping-over-the-wall-and-stole-cash-and-jewellery-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125561-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए
Fri, 13 Jun 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज। बीती रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी में रखी नकदी व जेवर पार कर दिए। चोर घर से नए जूते भी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना क्षेत्र के गांव मूसाखिरिया निवासी देवेंद्र सिंह परिजनों समेत छत पर सो रहे थे। गुरुवार देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने घर के अलमारी व बक्से तोड़कर नगदी व जेवर पार कर दिए। चोर घर में रखे नए जूते भी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन उठे तो कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला टूटा देख दंग रह गए।
देवेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान खेतों में चुराए गए नए जूते पड़े मिले। देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोर सोने व चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। देवेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।