फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of Rs 10 lakh from farmer's house in broad daylight

Farrukhabad News: किसान के घर से दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी

Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from farmer's house in broad daylight
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। घर के मुख्य गेट पर कुंडी लगी देख घर में घुसे दो बाइक सवार चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे आठ लाख के जेवर और दो लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

महिलाओं के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त परिवार ने बाइक सवार का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी अश्वनी राजपूत छोटे भाई चंदन सिंह व रुद्र प्रताप के साथ घर में रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अश्वनी की पत्नी अर्चना घर के सामने अहाते में जानवरों के लिए भूसा लेने गई और देवरानी माला कमरों और मुख्यगेट पर कुंडी लगाकर अहाते के बाथरूम में नहाने चली गईं।
विज्ञापन

भाई चंदन सिंह ट्रैक्टर की मरम्मत कराने गया था। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने घर की कुंडी खोलकर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। उसमें रहे अर्चना के जेवर तथा दो लाख रुपये, दनियापुर निवासी बहन लक्ष्मी तथा फफुआ सास ऊषा देवी के जेवर चोर ले गए। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर नीब करोरी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति अश्वनी के मकान पर आते-जाते दिखाई दिए। अर्चना ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed