{"_id":"68af4fe8eaa6f7b55f0415e4","slug":"the-youth-was-beaten-up-in-a-bullying-manner-and-his-chain-and-mobile-were-taken-away-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128930-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंगई में युवक से मारपीट, चेन व मोबाइल छीन ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंगई में युवक से मारपीट, चेन व मोबाइल छीन ले गए
Thu, 28 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। करीब 15 दिन पहले ट्रांसपोर्ट चौराहे पर दबंग युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव घसिया चिलौली निवासी मदन पाठक ने तहरीर में बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह सामान लेकर घर लौट रहे थे तभी राजेन्द्र पेट्रोल पंप के सामने प्रधान पति कन्हैया गंगवार निवासी पहाड़पुर अठसेनी थाना नवाबगंज, वैभव पटेल तथा दो अज्ञात युवक उनसे भिड़ गए। विपक्षियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर लोग जुटे तो सभी मौके से भाग निकले। इस दौरान उनकी सोने की चेन टूट गई और मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद थाने में कन्हैया गंगवार, वैभव पटेल और दो अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया है।