फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The scoundrel and his friends poured petrol on the woman and set her on fire, causing her death

Farrukhabad News: शोहदे ने साथियों के साथ महिला को पेट्रोल डालकर जलाया, मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The scoundrel and his friends poured petrol on the woman and set her on fire, causing her death
जहानगंज। दवा लेने गई महिला को शोहदे ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सैफई में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने शोहदे व उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी बलराम सिंह ने पुत्री निशा सिंह (33) की शादी वर्ष 2013 में अमित चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ की थी। अमित चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं। बलराम सिंह ने बताया कि पुत्री निशा सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रेखा चौहान के यहां किराये पर नाती रुद्र चौहान (11) व शौर्य चौहान (8) के साथ रहती थी। शनिवार को पुत्री निशा दरियावगंज दवा लेने गई थी।
विज्ञापन

बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी युवक पुत्री को आए दिन परेशान करता था। वह पुत्री को बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही पुत्री के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बलराम सिंह को पुत्री के जल जाने की सूचना दी। बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। बलराम सिंह ने बताया कि सैफई में रविवार देर शाम इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई। सैफई में ही पुत्री का पोस्टमार्टम कराया गया। बलराम सिंह ने जैतपुर निवासी युवक व उसके पांच साथियों के खिलाफ जहानगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि बलराम सिंह ने पुत्री को जलाकर मार डालने की तहरीर दी है। मामला गंभीर है। गहनता से जांच की जा रही है।

एसपी का वर्जन मांगा गया है....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed