फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The salesman had created a story of looting Rs 1.18 lakh on contract

Farrukhabad News: ठेके पर 1.18 लाख रुपये लूट की सेल्समैन ने रची थी कहानी

Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The salesman had created a story of looting Rs 1.18 lakh on contract
मोहम्मदाबाद। देशी शराब के ठेके पर तीन दिन पहले 1.18 लाख रुपये लूट की कहानी रचने वाले सेल्समैन व उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए अन्य लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवम दीक्षित का मौधा के पास देशी शराब का ठेका है। शिवम अमरनाथ दर्शन करने गए थे। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिरपालपुर निवासी युवक ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। 10 जुलाई की रात सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी कि दो युवक बाइक से ठेके पर आए। मारपीट कर तमंचे के बल पर बिक्री के 1.18 लाख रुपये लूटकर ले गए। ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने जांच की , लेकिन फुटेज नहीं मिले थे। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की तो वह टूट गया। लूट की कहानी रचने वाले सेल्समैन व उसके भाई को भी पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। इस मामले में गुरुवार को पुलिस खुलासा करने का दावा कर रही है। पकड़े गए अन्य लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed