फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The robbers fired at the old woman when she woke up bled to death

Farrukhabad News: वृद्धा के जागने पर लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर किया लहूलुहान

Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The robbers fired at the old woman when she woke up

bled to death
कंपिल। चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा के जागने पर उसे तमंचे की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे पहले बदमाश एक घर से तीन लाख की जेवर नकदी समेट चुके थे। सूचना पर पहुची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी शिवकुमार सोमवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। रात के लगभग एक बजे चोर मकान के पीछे से चढ़कर छत पर पहुंचे। छत से जीने के रास्ते से नीचे उतरे। चोरों ने जीने के दरवाजे को साड़ी से बांधकर बंद कर दिया। कमरे की अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सोने की चेन, मंगल सूत्र, करधनी, पायल, अंगूठी सहित 20 हजार की नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

यहां से निकले चोर पड़ोसी गजेंद्र के मकान में दीवार फांदकर घुस गए। गजेंद्र परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। मां छोटी बिटिया बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। कमरे से खटर-पटर की आवाज आने पर छोटी बिटिया जाग गई। उन्होंने आवाज लगाई तो एक चोर ने तमंचे की बट से उन पर कई प्रहार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की चीखने की आवाज सुनकर गजेंद्र छत से नीचे की ओर भागा। इस पर चोर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। गजेंद्र के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। काफी देर तक चाेरों की खेतों में तलाश करते रहे।

प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों घरों में परिजनों से जानकारी कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed