फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The roadways fleet includes 27 dilapidated buses.

Farrukhabad News: रोडवेज के बेड़े में 27 खटारा बसें

Sat, 31 Jan 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 31 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The roadways fleet includes 27 dilapidated buses.
फर्रुखाबाद। यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा करने वाले राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की 120 बसों में 27 खटारा हैं। इन्हें नीलामी की श्रेणी में रखा गया है। यह बसें आए दिन रास्ते में धोखा दे जाती हैं। लिहाजा यात्री परेशान होते हैं। कई बसों की बैटरी खराब होने से यात्री धक्का लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो के बेड़े में इस समय 94 निगम और 26 बसें अनुबंधित हैं। निगम की 27 बसें ऐसी हैं, जो कंडम होने की समय सीमा को हर स्तर से पार कर चुकी हैं। यह बसें निर्धारित किलोमीटर और वर्ष भी पूरी कर चुकी हैं। इसके बावजूद इन बसों को आगरा, कानपुर, हरदोई, बदायूं जैसे लंबे मार्गों पर चलाया जाता है।
विज्ञापन

नीलामी के लिए इनकी सूची भी निगम को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद इन बसों को सड़कों पर चलाया जा रहा है। हर माह रास्ते में 10 बसें तक खराब हो जाती हैं। इससे स्टाफ ही नहीं बल्कि सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर स्थानीय अधिकारी गंभीर नहीं हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि मरम्मत में कोई कमी नहीं होती। कुछ बसें नीलाम होने वाली हैं। अब और गंभीरता से काम करवाने के बाद ही बस को सड़क पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed