फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The nephew killed his aunt to avenge the insult

Farrukhabad News: बेइज्जती का बदला लेने को भतीजे ने की थी चाची की हत्या

Wed, 21 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 21 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The nephew killed his aunt to avenge the insult
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बेइज्जती का बदला लेने के लिए पारिवारिक भतीजे ने चाची की नुकीले सूजे से गर्दन में वार कर हत्या की थी। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी दिखाते हुए उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर रोहिला निवासी मीना देवी (65) का शव मंगलवार सुबह कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। गर्दन पर नुकीले हथियार से वार के निशान थे। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आरती सिंह व एएसपी संजय कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पति जसवीर ने पारिवारिक भाई राम प्रताप सिंह के पुत्र आदित्य उर्फ सैंकी निवासी मोहल्ला कबीर नगर व राहुल पुत्र नरेंद्र पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जसवीर ने आदित्य उर्फ सैंकी व राहुल पुत्र नरेंद्र निवासी पीरन पुरवा जनपद कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि राहुल ने धोखे से उनकी कानपुर व कन्नौज की जमीन अपने नाम करवा ली। इसी का विवाद चल रहा है। पुलिस ने आदित्य उर्फ सैंकी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आदित्य की गिरफ्तारी दिखाई। उसकी निशानदेही पर आदित्य के मकान के पास स्थित स्कूल से सूजा बरामद कर लिया। आदित्य ने बताया कि मेरा पूर्व का मकान मीना देवी के मकान से सटा है। उनकी पारिवारिक रंजिश चल रही है। एक महीने पहले उसकी मीना देवी से कहासुनी हो गई थी।

मीना देवी की शिकायत पर उसके पति व परिवार के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। यही नहीं भरे समाज में मुझे व मेरे पिताजी से माफी भी मंगवाई थी। उसी दिन से मैंने प्रण कर लिया था कि मीना देवी की हत्या कर अपनी बेइज्जती का बदला लूंगा। शराब पीने के बाद मैंने सूजा लिया और कमरे में सो रही मीना देवी के पास पहुंचा। सूजे से मैंने मीना देवी के गले में वार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि बेइज्जती का बदला लेने के लिए आदित्य उर्फ सैंकी ने मीना देवी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed