फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The injured man remained unconscious in the bushes on the roadside for six days

Farrukhabad News: छह दिन सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोश पड़ा रहा घायल

Tue, 01 Oct 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The injured man remained unconscious in the bushes on the roadside for six days
कमालगंज। बाइक की टक्कर से घायल युवक छह दिनों तक सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। रात में होश आने पर वह प्रतीक्षालय पहुंचा। दोपहर में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गई, जहां से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। कायमगंज कस्बा के मोहल्ला चिलाका निवासी संजीव कुमार (40) मंगलवार को साइकिल से कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कस्बा निवासी बहन सुमन देवी के घर जा रहा था। शाम करीब साढ़े 7 बजे क्षेत्र के शेखपुर स्थित गुमटी नंबर 138-सी के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संजय साइकिल सहित सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा और बेहोश हो गया। छह दिन बेहोशी हालत में पड़े रहने के बाद रविवार देर रात उसे होश आया। वह घिसटकर धीरे-धीरे गुमटी के सामने बने प्रतीक्षालय में पहुंचा और लेट गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने उसे घायल अवस्था में लेटा देख यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, यहां डॉ. विकास पटेल ने उसका उपचार किया। घायल अवस्था में पड़े रहने से उसके चुटहिल पैर में सेप्टिक फैल गया। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed