{"_id":"68d2f206ea2bf36f3702216c","slug":"the-house-and-coaching-centre-of-the-rape-accused-were-measured-for-the-third-time-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130404-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुष्कर्म के आरोपियों के मकान व कोचिंग की तीसरी बार नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुष्कर्म के आरोपियों के मकान व कोचिंग की तीसरी बार नापजोख
Wed, 24 Sep 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कंपिल। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कोचिंग संचालक, उसके भाई व एक अन्य साथी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।
इस मामले में एमएलसी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पीड़िता के घर पहुंच परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं, तहसीलदार ने अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंच आरोपियों के जमीन की नापजोख की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा कंपिल स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग करती थी। इसी दौरान कोचिंग संचालक दिव्यांग शीबू, उसका भाई सलमान व साथी अनस ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपियों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
आरोपी छात्रा पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने लगे। सीओ के आदेश पर आरोपी शीबू, उसका भाई सलमान व साथी अनस के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पीड़िता व उसके परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की । जिसके बाद प्रशासन ने आरोपियों की जमीनों पर नापजोख शुरू की।
विज्ञापन
जांच में आरोपियों के रिश्तेदार व परिजनों का सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा पाया गया। प्रशासन की ओर से सभी मामलों में नोटिस भी जारी कर दिए गए। उधर, मंगलवार को एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़िता व परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। एमएलसी ने पीड़िता व परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। एमएलसी ने बताया कि भाजयुमो महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य बुधवार को पीड़िता से मिलने आएंगी।
वहीं, मंगलवार सुबह तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर राजस्व टीम के साथ कंपिल पहुंचे। तीसरी बार नापजोख शुरू की। लगभग तीन घंटे तक चली नापजोख के बाद टीम वापस लौट गई। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया मामला अवैध कब्जे का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों को हर हाल में मिलेगी मदद : प्रांशु
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के बारे में विस्तृत रिपोर्ट सरकार और संगठन को दे दी गई है। विस्तृत जांच के लिए कमेटी बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर गए थे।
पीड़ित के परिजनों से मिले। भरोसा दिया है कि सरकार उनके साथ है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुप हैं। इससे उनकी मंशा साफ हो गई है। क्योंकि आरोपियों ने पहले धर्मांतरण का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। सपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। (ब्यूरो)