फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The groom married another girl after the bride's side did not come.

Farrukhabad News: कन्या पक्ष के न आने पर दूल्हे ने दूसरी लड़की से की शादी

Tue, 04 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The groom married another girl after the bride's side did not come.
शमसाबाद। शादी की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर कन्या व वर पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस को सूचना देकर दूल्हे ने तय तिथि पर दूसरी लड़की से शादी कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी जनपद एटा थाना व अलीगंज कस्बा से तय हुई थी। दो नवंबर को शमसाबाद कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम होना था। लड़की वालों को यहीं आकर शादी करनी थी। शादी से पहले दुल्हन पक्ष ने शादी की तिथि आगे बढ़ाने का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा। दूल्हा पक्ष ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। अब कुछ नहीं हो सकता।
इस दौरान दूल्हा पक्ष, कन्या पक्ष के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन कन्या पक्ष नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। सोमवार को दूल्हा पक्ष ने रिश्तेदारों से सलाह-मशविरा कर दूल्हे का विवाह दूसरी जगह पक्का कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसी मंडप में लड़के की शादी दूसरी लड़की से कर दी गई। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना मिली थी। कोई लिखित तहरीर नहीं मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed