फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The contract worker coming on duty beaten by the police, fury

ड्यूटी आ रहे संविदा चालक को दरोगा ने पीटा, रोष

Sun, 10 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
The contract worker coming on duty beaten by the police, fury
दरोगा की पिटाई से घायल संविदा चालक जयपाल सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
ड्यूटी आ रहे संविदा चालक को दरोगा ने पीटा, रोष
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाइक से ड्यूटी आते वक्त एक संविदा चालक को रामगंगा पुल बैरियर पर तैनात दरोगा ने रोक लिया। पूछताछ की, तो चालक ने अपना पास दिखाया, मगर वह आपा खो बैठा। उसने उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। तभी एक चालक आ गया, तब वह बच सका।
पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। बाद में एसपी के मेल पर तहरीर भी भेज दी गई है। संगठन ने उसके खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। हरदोई के थाना पाली के गांव रूपापुर गदरिया निवासी जयपाल सिंह स्थानीय रोडवेज डिपो में संविदा चालक हैं। वह अफसरों के बुलावे पर बाइक से सुबह आठ बजे रामगंगा पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां बैरियर पर तैनात सिपाहियों ने रोककर दरोगा के पास भेजा। दरोगा ने पूछताछ की, तो चालक ने अपना पास और शासनादेश दिखाया। इस पर दरोगा उसे पीटना शुरू कर दिया। चार-पांच डंडे मार ही पाया था कि बस लेकर चालक प्रदीप चौबे वहां से गुजरे। उन्होंने जयपाल को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर एआरएम और केंद्र प्रभारी को सूचना दी। एआरएम ने एसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के कहने पर चालक जयपाल ने दरोगा के खिलाफ एसपी के ई-मेल पर तहरीर भेज दी है।

यूपी रोडवेज इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके शुक्ला ने कहा कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हनहीं होगी, तो रोडवेज स्टाफ कोई भी कदम उठा सकता है। केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि एसपी को तहरीर भेज दी गई है। कार्रवाई का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। यदि दरोगा ने मारपीट की है तो गलत है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed