फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The condition of four children deteriorated after eating Bhandara's Puri.

Farrukhabad News: भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ी

Thu, 15 Aug 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The condition of four children deteriorated after eating Bhandara's Puri.
फर्रुखाबाद। स्कूल से आते वक्त रास्ते में मंदिर पर हो रहे भंडारे की पूड़ी खाने से चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त बंद न होने पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी प्रदीप कुमार ने उल्टी-दस्त से पीड़ित अपनी बेटी दिव्या (9), नव्या (7), पुत्र अंश (6) और भतीजे आर्यन (11) को बुधवार सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप ने बताया कि सोमवार को गांव के एक मंदिर में भंडारा था। चारों बच्चे स्कूल से लौटते वक्त रास्ते में भंडारे की पूड़ी खाकर घर लौटे। कुछ देर बाद उन्होेंने पेट में दर्द होने की शिकायत की। बाद में चारों बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे। स्थानीय डॉक्टर से दवाई ली, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। जब हालत बिगड़ने लगी, तो चारों बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्चों की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि पूड़ी कच्ची होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed