फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The boat overturned due to the force of the flood, four villagers going to grind wheat were swept away

Farrukhabad News: बाढ़ के वेग से पलटी नाव, गेंहू पिसाने जा रहे चार ग्रामीण बहे

Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The boat overturned due to the force of the flood, four villagers going to grind wheat were swept away
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा नदी में बाढ़ के चलते सड़कों के साथ ही रिहायशी इलाकों में कटान जारी है। सड़क कटने से लोगाें का आवागमन बाधित हो रहा है। कटी सड़क को नाव से पार करने के दौरान बुधवार को नाव पलट गई। इससे चार ग्रामीण बाढ़ की तेज धार में बहने लगे। ग्रामीणों ने चारों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

वहीं बिजली कटी होने से बाढ़ पीड़ित रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं।
बुधवार को अमृतपुर क्षेत्र के गांव भुड़िया भेड़ा को जाने वाली सड़क तेज बहाव के चलते कट गई। इससे इमादपुर सोमवंशी, लायकपुर, बमियारी, अमीराबाद, नगरिया जवाहर, जोगराजपुर, कुबेरपुर, रतनपुर आदि गांव के ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हुई। सड़क कटने से ग्रामीणों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। घर में आटा समाप्त होने पर गांव के सुनील कुमार, इंद्रपाल, रमाकांत और सुनील कुमार नाव से गेहूं पिसाने जा रहे थे। उसी दौरान तेज बहाव में नाव पलट गई। जिससे चारों लोग बहने लगे। सड़क किनारे खड़े लोगों ने शोर सुन कर सभी को तैरकर सकुशल बचा लिया। नाव में पिसाने के लिए ले जा रहे गेंहू की बोरी भी बाढ़ में बह गई।
विज्ञापन


नदी खतरे का निशान जलस्तर बांधों से छोड़ा गया पानी
गंगा 137.10 मीटर 137.35 मीटर 143514 क्यूसेक
रामगंगा 137.10 मीटर 135.45 मीटर 8661 क्यूसेक
--------------------
___
ग्रामीण ने खेत में नाव चलने से रोका, लेखपाल ने चलवाई
- 10 रुपये लेकर नाविक कटी सड़क करा रहे पार
अमृतपुर। गंगा में आई बाढ़ के चलते डाड़ीपुर को जाने वाली सड़क सप्ताह पहले सड़क कट थी। इसके चलते ग्रामीणों ने नाव डलवाए जाने की मांग की थी। लेखपाल ने मंगलवार को नाव लगा दी है। नाविक ग्रामीणों से कटी सड़क पार कराए जाने के लिए 10 रूपये की वसूली कर रहा है। क्षेत्र के अनमोल, सतेंद्र, अशोक कुमार, सुनील कुमार, राधेश्याम आदि ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नाव लगाई गई है। इसके बाद भी रुपए की वसूली हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि डांडीपुर, भुसेरा, नगला केवल, दारापुर, कांधर कुइयां, अहिला मई, जिठौली, आदि गांव के लोग इस मार्ग से निकल रहे हैं। ग्रामीण कहते है कि तहसील प्रशासन ने नाव तो लगा दी है लेकिन नाव चलाने वाला नहीं दिया है। प्राइवेट एक आदमी पांच सौ रुपये प्रति दिन पर रखा गया है। बुधवार के बदनपुर के एक ग्रामीण ने अपने खेत से नाव चलाने से मना कर दिया। जिसकी जानकारी एसडीएम संजय कुमार को होने पर लेखपाल को नाव चलवाने व रुपये की वसूली बंद कराए जाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

_____
भुड्ढन की मड़ैया में बंटी दवा
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव भुड्डन की मड़ैया निवासी गंगादीन के पुत्र की बुखार से मौत हो गई थी। सीएमओ के आदेश पर तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य टीम नहीं गई। बुधवार को अमर उजाला ने गांव में स्वास्थ्य टीम न जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इस पर सीएचसी राजेपुर के प्रभारी डॉक्टर प्रमित राजपूत ने गांव में डाक्टर शिशिर यादव की टीम को भेज कर दवा वितरण कराई। गांव में सौ से अधिक मरीजों को दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस गांव में जुकाम, बुखार व खुजली के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed