फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The accused sent to jail for kidnapping and raping a teenage girl

Farrukhabad News: किशोरी को ले जाने व दुष्कर्म में आरोपी को भेजा जेल

Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The accused sent to jail for kidnapping and raping a teenage girl
शमसाबाद। किशोरी को ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव उलियापुर भगवंत निवासी इंद्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 20 फरवरी को इंद्रवेश उसकी नाबालिग पुत्री को लेकर चला गया। मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा लक्ष्मण सिंह ने किशोरी को खोज लिया। कोर्ट में किशोरी के बयान कराने के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।

पुलिस आरोपी इंद्रवेश की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सटीक सूचना पर इंद्रवेश को पकड़ लिया। पूछताछ में इंद्रवेश ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां किशोरी के परिजन भी काम करते थे। ऐसे में किशोरी के घर आना-जाना हो गया। 20 फरवरी किशोरी को साथ लेकर चला गया। उसने किशोरी के साथ मंदिर में शादी कर ली। पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने लगे। कम पढ़ा लिखा होने के कारण उसको किशोरी को ले जाने के कानून के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इंद्रवेश को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed