{"_id":"6054cfce8ebc3ee974450680","slug":"tempo-drivers-hit-the-road-if-challaned-farrukhabad-news-knp618631865","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना छुट्टी के ही बंद रहते हैं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना छुट्टी के ही बंद रहते हैं स्कूल
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में कक्ष में लगे ताले व बरामदे में बैठे बच्चे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूूल सुबह समय से नहीं खुलते हैं। ऐसा ही हाल शुक्रवार सुबह छिममा व मानिकपुर गांव के स्कूलों में नजर आया। बच्चे बाहर खड़े अध्यापक का इंतजार कर रहे थे।
परिषदीय विद्यालयों के खुलने का समय सुबह नौ बजे है। छितमा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ताला लटक रहा था। विद्यालय के बाहर खड़े बच्चे अध्यापक का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 9.40 बजे स्कूल के बाहर मिले ग्रामीणों ने बताया कि अध्यापकों की मनमानी है। इसी कारण बच्चों कि पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
अध्यापकों के स्कूल आने का कोई समय नहीं है। बच्चे समय से स्कूल आते हैं, लेकिन ताला लटका मिलने पर मजबूर होकर घर लौट जाते। स्कूल न खुलने पर छात्र अनुज कुमार, अनमोल कठेरिया, राजू, राय सिंह, नवीन कुमार, विमल आदि ने बताया कि मास्टर साहब नहीं आए हैं। उनका इंतजार कर रहे हैं। स्कूल में प्रधानाध्यापक प्रवेश कुमार, सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र तैनात हैं।
विज्ञापन
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में सुबह 10.10 बजे सन्नाटा था। विद्यालय के बरामदे में सुमित, रजनेश, ज्योति, राशिका, नन्हीं, काजल, रितेश, हनी समेत 12 बच्चे बैठे थे। प्रधानाचार्य अजय कुमार, सहायक अनुराग सोमवंशी, शिक्षामित्र ज्योति नदारद थे। रसोइया साधना व उर्वशी ने बताया कि मास्टर साहब नहीं आए हैं ।
दस बजे तक स्कूल बंद रहे, इसकी जानकारी नहीं है। पूरे मामले कि जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
लालजी यादव, बीएसए फर्रुखाबाद।