फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager dies after being hit by gas coming out of drum

Farrukhabad News: ड्रम से निकली गैस की चपेट में आकर किशोर की मौत

Tue, 09 Apr 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by gas coming out of drum
फर्रुखाबाद। वेल्डिंग की दुकान पर कटर से ड्रम काटते वक्त निकली गैस की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी शाहनवाज की कटरा बक्शी नेकनाम खां में वेल्डिंग की दुकान है। उसके यहां इस समय लोहे के ड्रम काटने का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर में शाहनवाज ने दुकान पर अपने छोटे भाई जीशान (16) को बैठा दिया और खुद घर पर खाना खाने चला आया। बताते हैं कि जीशान ने बिना भाई को बताए ही कटर मशीन चालू करके ड्रम काटने का प्रयास किया। जैसे ही कटर पर ड्रम रखा कि उससे निकली गैस से जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज की सूचना पर पहुंचे आसपास लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजन जीशान को साहबगंज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए वहां मृत घोषित कर दिया गया।

शाहनवाज ने बताया कि एक ड्रम से काटकर दो बनाने का काम किया जा रहा है। कई ड्रमों में गैस निकली है। वह पहले छेद करते हैं और बाद में उसे कटर से काटते हैं। जीशान को यह पता नहीं था। जीशान छह भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े शाहिद, रिजवान, इमरान, मोहसिन, शाहनवाज हैं। बहन गुलशफा और नन्ही, मां नाशरा व पिता जाहिद अली का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। परिजनों पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed