फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher warned of action for not taking charge

विद्यालय का चार्ज न लेने पर शिक्षक को कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 15 Jun 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Teacher warned of action for not taking charge
चार्ज न लेने पर शिक्षक को कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संविलियन विद्यालय चौखड़िया में वरिष्ठ शिक्षक राजेश यादव ने बीएसए के आदेश के बावजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का चार्ज नहीं लिया। बीईओ ने शिक्षक को नोटिस जारी कर 20 जून तक चार्ज लेने का समय दिया है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की चेेतावनी दी है।
संविलियन विद्यालय चौखड़िया मोहम्मदाबाद के वरिष्ठ शिक्षक राजेश यादव को प्रधानाध्यापक का चार्ज लेने का आदेश दिया गया था। उन्होंने चार्ज नहीं लिया। इस कारण कनिष्ठ शिक्षक के पास विद्यालय का चार्ज है। इस विद्यालय की शिक्षिका श्वेता राजपूत का अंतरजनपदीय स्थानांतरण हो गया। बीएसए ने चार जून को उनको रिलीव करने का आदेश राजेश यादव को दिया था। उन्होंने शिक्षिका को रिलीव नहीं किया।
विज्ञापन

7 जून को बीईओ ने विद्यालय का चार्ज लेकर शिक्षिका को रिलीव करने का दबाव बनाया तो शिक्षक राजेश यादव ने मना कर दिया। बीईओ को मजबूरन कनिष्ठ सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह से शिक्षिका श्वेता को रिलीव कराना पड़ा। बीईओ मोहम्मदाबाद रंगनाथ चौधरी ने वरिष्ठ शिक्षक राजेश यादव को नोटिस जारी कर 20 जून तक विद्यालय का चार्ज लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed