{"_id":"63a4993f3fd0cd0ca6550157","slug":"supervisor-and-three-meter-reader-dismissed-farrukhabad-news-knp7349150148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली बिलों की हेराफेरी में सुपरवाइजर व तीन मीटर रीडर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली बिलों की हेराफेरी में सुपरवाइजर व तीन मीटर रीडर बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कायमगंज डिवीजन के बिजली बिलों में हेराफेरी करने के मामले में आउटसोर्स पर तैनात मीटर रीडर व सुपरवाइजर बर्खास्त कर दिया गया है। अभी विभागीय कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है।
कायमगंज डिवीजन में एसडीओ की आईडी से बिजली बिलों के संशोधन में महीनों से खेल चलता रहा। शासन से शिकायत के बाद एसडीओ ने करीब 15 हजार बिलों की जांच की तो 600 बिलों में करीब 80 लाख रुपये का गोलमाल पकड़ा।
इस पर उन्होंने बिलों से घटाई गई धनराशि उपभोक्ताओं के खाते में जोड़ दी और कंप्यूटर आपरेटर मोहित शर्मा व मीटर रीडर सुपरवाइजर नितिन बजाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि मुख्य अभियंता की जांच के बाद एसडीओ व लिपिक पर भी लापरवाही के मामले में कार्रवाई की तलवार लटकी है।
विज्ञापन
इधर, खेल में सहयोगी मीटर रीडरों की भी पहचान की गई। इसके बाद अधिशासी अभियंता खान चंद्र ने बिलिंग एजेंसी को पत्र भेजकर नगरीय क्षेत्र के सुपर वाइजर नितिन बजाज के अलावा मीटर रीडर मनोज, योगेंद्र व शिवा की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिवीजन कार्यालय में किसी भी विभागीय कार्य से आने पर रोक भी लगा दी।
इस पर बिलिंग एजेंसी के डिस्काम हेड ने चारो आउटसोर्स कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। बिलिंग एजेंसी के सर्किल इंचार्ज मयंक सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र का दूसरे सुपरवाइजर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीघ्र ही मीटर रीडरों की तैनाती की जाएगी।
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी सुधा देवी ने डीएम से शिकायत की कि गांव का दबंग एक ही बिजली कनेक्शन पर दो नलकूप चला रहा है। बिना इस्टीमेट पास कराए लाइन को चालू करवा लिया था। इसके साथ ही विभाग की बिना अनुमति लाइन भी शिफ्ट करा ली।
दबंग का बिजली विभाग में भी दबाव होने से चार बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। चकरोड पर भी दबंग ने कब्जा कर रखा है। सुधा ने दबंग से चकरोड कब्जामुक्त कराने के साथ बिजली चोरी में कार्रवाई की मांग की है।