फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chachupur village surrounded by floodwaters; water entering homes.

Farrukhabad News: चाचूपुर गांव के चारों तरफ बाढ़, घरों में घुस रहा पानी

Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chachupur village surrounded by floodwaters; water entering homes.
फोटो-23 कमालगंज के चाचूपुर गांव में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
कमालगंज। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच जाने के बाद ग्रामीणों में भय भी बढ़ रहा है। क्षेत्र के गांव चाचूपुर व जंजाली नगला में बाढ़ का पहुंच गया। कुछ घरों में भी पानी घुसने लगा। ऐसे में ग्रामीणों को बीमारी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा चाचूपुर को बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। चार दिनों से पानी गांव में घुसने से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण बच्चन लाल, लाखन, संजू, रामनिवास आदि के घरों के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके अलावा चौकीदार मलखान सिंह व सुभाष के घरों में घुस गया। यह परिवार छतों पर तिरपाल की झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ऐसे में बरसात के दौरान इन्हें काफी परेशानी होती है। गांव में पानी घुसने से बीमारी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को काफी दूर शौच के लिए जाना पड़ रहा है। इसके अलावा पालतू जानवरों को भी समस्या हो रही है। यही हालात जंजाली नगला गांव के हैं। गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया। यहां भारत सिंह के मकान में पानी पहुंचने लगा। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है। क्षेत्रीय लेखपाल को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed