फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subhash's daughter Gauri will be made IG by reading and writing in farrukhabad

सुभाष की बेटी गौरी को पढ़ा लिखाकर आईजी बनाएंगे आईपीएस

Mon, 03 Feb 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Subhash's daughter Gauri will be made IG by reading and writing in farrukhabad
फर्रुखाबाद में मासूम बच्चों को बंधक बनाने में शातिर बदमाश सुभाष व उसकी पत्नी रूबी मारी गई। अब उसकी मासूम बेटी के पालन पोषण की जिम्मेदारी खुद आईजी मोहित अग्रवाल ने ले ली है। उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि वह गौरी को पढ़ा लिखाकर आईपीएस बनाएंगे। कुछ बड़ा होते ही उसको हॉस्टल में दाखिल कर देंगे। आईजी ने तीन दिन से गौरी की देखभाल कर रही महिला सिपाही को दस हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

माता-पिता की मौत से अंजान मासूम गौरी इटावा निवासी सिपाही रजनी की गोद में हंस खेल रही थी। रजनी मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात है। आईजी ने बताया कि उन्होंने सुभाष की पुत्री गौरी को गोद ले लिया है।जब कुछ बड़ी हो जाएगी तो उसे हॉस्टल में भेजेंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि गौरी को पढ़ा लिखा कर आईपीएस बनाया जाए।
विज्ञापन

इसके लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी वे मुहैया करवाएंगे। अगर कोई गौरी को गोद भी ले लेगा तो भी वह उसके अपने पैरों पर खड़ा होने तक उसका पूरा खर्चा स्वयं उठाएंगे। आईजी ने सिपाही रजनी की सराहना की। रजनी अपने पास से उसके लिए कपड़े भी खरीद कर लाई है। इस पर आईजी ने लिफाफे में दस हजार रुपये रखकर रजनी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed