फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strict curfew, market checking, fine levied

कर्फ्यू में सख्ती, बाजार में चेकिंग, वसूला जुर्माना

Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Strict curfew, market checking, fine levied
कायमगंज। कोरोना कर्फ्यू में बेवजह घरों से निकलने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस ने बाजार में गश्त कर सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की। बेवजह घूम रहे लोगों पर सख्ती करते हुए 35 दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान कर 6500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसपी अशोक कुमार मीणा ने बाजार में घूमकर कोरोना कर्फ्यू के हालात का जायजा लेकर पुलिस को सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इस पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद ने रविवार को पुलिस फोर्स के साथ पहले तो पुल गालिब तिराहे पर खड़े होकर गुजरने वाले वाहनों को रोका।
विज्ञापन

वाहन चालकों से उनके बाहर निकलने का कारण पूछा। मजबूरी में बीमार और अन्य जरूरी काम से निकलने वालों को तो जाने दिया गया, बेवजह बीमारी का बहाना बनाकर घूमने वालों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने करीब 35 दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान कर 6500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल गालिब तिराहे के पास लगी फल और सब्जी की दुकानों को हटवाया और उन्हें हिदायत दी कि फल या सब्जी ठेले पर चलते हुए बेच सकते हैं। इसके बाद पुल गालिब तिराहे से फोर्स पैदल गश्त करती हुई तहसील रोड, जामा मस्जिद, बजरिया, लोहाई बाजार, चौक चौराहा, गल्ला मंडी से रेलवे रोड से होती हुई पृथ्वी दरवाजा से ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंची। इस दौरान जो भी वाहनों से घूमते मिले उन्हें कर्फ्यू का पालन करते हुए दोबारा गलती न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed