फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sp

सपा नेता के पुत्र की राशन ढुलाई फर्म ब्लैकलिस्ट, ठेका निरस्त

Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
sp
फर्रुखाबाद। सपा नेता के पुत्र का सरकारी राशन ढुलाई का ठेका निरस्त कर फर्म को ब्लैक लिस्ट किया गया। खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री की जांच में अनुबंध के दौरान दिए गए शपथपत्र में गोदाम व राइस मिल होने का तथ्य छिपाने पर यह कार्रवाई की गई। दूसरे ठेकेदार को ढुलाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग के राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने 17 जुलाई को कायमगंज स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों ने राज्य मंत्री को बताया कि कायमगंज के मोहल्ला मंगूलाल हाता निवासी सपा नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी कायमगंज ब्लाक प्रमुख है। उनके पुत्र अमित कुमार को ई-टेंडरिंग में 2020-21 व 2021-22 का परिवहन व हैंडलिंग का ठेका मिला है। उनका ब्लाक कायमगंज, शमसाबाद व नवाबगंज का खाद्यान्न का ठेका है। जबकि सपा नेता की पास में ही राइस मिल व गोदाम भी है। राज्य मंत्री के निर्देश पर कायमगंज विपणन निरीक्षक ने जांच की।
विज्ञापन

इसमें ठेकेदार अमित कुमार के पिता राम प्रकाश यादव उर्फ कल्लू यादव के पास गोदाम व उनकी मां ब्लाक प्रमुख गुड्डी देवी के नाम से मे. अमित राइस मिल निकली। जांच आख्या के आधार पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने ठेका निरस्त करने की संस्तुति की। तथ्य छिपाने के मामले में ठेकेदार को 17 जुलाई को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया। ठेकेदार ने 20 जुलाई को जवाब के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समय नहीं दिया गया। संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर ने तथ्य छिपाने के मामले को अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए सभी ठेके निरस्त कर फर्म मे.अमित कुमार को खाद्य एवं रसद विभाग के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि ढुलाई की जिम्मेदारी टेंडर के दौरान एल-2 आने वाली फर्म डीएस ट्रांसपोर्ट को जिम्मेदारी दी गई है। इसी फर्म के पास ब्लाक रइाजेपुर, कमालगंज व बढ़पुर के खाद्यान्न ढुलाई का ठेका है। नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे। इसी के साथ नए ठेकेदार की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed