फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven snake bite patients arrived in one and a half hour girl died

Farrukhabad News: डेढ़ घंटे में पहुंचे सात सांप डसे मरीज, बालिका की मौत

Wed, 09 Aug 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven snake bite patients arrived in one and a half hour girl died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाढ़ और बारिश से जलभराव के चलते सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मंगलवार रात लोहिया अस्पताल में डेढ घंटे में सर्पदंश के छह मरीज पहुंच गए। इससे अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई। बुधवार त़ड़के सर्पदंश से एक मासूम बालिका की मौत हो गई। इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार रात 8.22 बजे एटा जिले के अलीगंज थाने के गांव विजैदेपुर निवासी विपनेश (26) सर्पदंश के शिकार पहुंचे। इसके 18 मिनट बाद फतेहगढ़ के रम्पुरा राजा का नगला के ब्रजेश (20) सांप के डंसने से बेहोशी की हालत में पहुंच गए। नौ बजे मेरापुर थाने के प्रेमपुर निवासी विवेक कुमार (25) पहुंचे।
विज्ञापन

वह खेत की मेड़ पर जा रहे थे। वहीं सांप ने डस लिया। इसके ठीक 10 मिनट बाद नवाबगंज के गांव चांदपुर के पुष्पराज सिंह की पत्नी नेहा (35) को घर में ही सांप ने डस लिया। उन्हें परिजनों ने गंभीर हालत में भर्ती कराया। बमुश्किल पांच मिनट बाद सवा नौ बजे मोहम्मदाबाद के सुल्तानपुर निवासी जगपाल सिंह का पुत्र प्रांशु राजपूत गंभीर हालत में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सांप ने घर के बाहर डसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के नवादा निवासी सचिन (24) को सर्पदंश के बाद परिजनों ने रात 9.40 बजे अस्पताल में भर्ती कराया। एक घंटा 18 मिनट में सर्पदंश के छह मरीजों के पहुंचने पर बेड कम पड़ गए। इमरजेंसी में चार बेड की ही व्यवस्था है। लिहाजा कुछ देर स्ट्रेचर पर इलाज शुरू करने के बाद सामान्य हालत होने पर दो मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ ही देर में सर्पदंश के मरीज पहुंचने पर कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए।
बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे कायमगंज कोतवाली के गांव रक्षपालपुर निवासी आदित्य कुमार की नौ साल की बेटी अंबिका को परिजन मृत अवस्था में लेकर पहुंचे। पिता आदित्य ने बताया कि अंबिका अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। सुबह करीब तीन बजे वह अचानक चीखने लगी।

उठकर देखा, तो चारपाई के नीचे से एक सांप जाते दिखा। परिजन कायमगंज सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रैफर किया गया। जब तक अंबिका लोहिया अस्पताल पहुंची, तब तक सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed