फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Work on paving the bridge's approach road could not be started.

Farrukhabad News: पुल के पहुंच मार्ग को पक्का करने का काम न हो सका शुरू

Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Work on paving the bridge's approach road could not be started.
फर्रुखाबाद/ कमालगंज। कमालगंज-हरदोई मार्ग पर गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर बने पुल के पहुंच मार्ग के लिए निर्माण सामग्री न जा पाने से काम शुरू नहीं हो पा रहा। हरदोई की ओर कुल 1280 व कमालगंज के गांधीनगर, आजादनगर भटपुरा की ओर 2600 मीटर पहुंच मार्ग को पक्का किया जाना है।
विज्ञापन

कमालगंज में जून 2023 में लोक निर्माण मंत्री ने 1.91 अरब की सेतु परियोजना का शिलान्यास किया था। इसी वर्ष नवंबर में पूरा किए जाना है। परियोजना का काम पूर्ण होने पर जिले की भोजपुर, अमृतपुर व सदर विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन व कृषि परिवहन का सीधा लाभ मिलेगा। गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर 50 पिलर वाले पक्के पुल का काम पूरा हो चुका है। पुल को जोड़ने के लिए दोनों ओर 200-200 मीटर पहुंच मार्ग बनना है। इसके साथ ही हरदोई की ओर 1080 एवं कमालगंज के गांधीनगर आजादनगर भटपुरा की ओर 2400 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग का भी निर्माण होना है। पूरे पहुंच मार्ग पर मिट्टी का काम बारिश से पहले ही पूरा हो चुका है। बारिश के दौरान पहुंच मार्ग का पानी नीचे की ओर चला जाए, इसके लिए किनारे की ढलान पर पत्थरों के बीच 15-15 मीटर की दूरी पर नालियां बनाई जा रही हैं। अब पहुंच मार्ग व अतिरिक्त पहुंच मार्ग की कच्ची सड़क को पक्का किए जाने का काम ही बाकी बचा है। निर्माण सामग्री जाने वाले रास्ते चाचूपुर पुलिया के आगे नचकैया बरमदेव मार्ग की नवनिर्मित सड़क जिन स्थानों पर कट गई थी, वहां मिट्टी आदि से भराव कर दिया गया है लेकिन आगे रास्ते में कुछ स्थानों पर अभी पानी व दलदल है। इससे पहुंच मार्ग को पक्का करने के लिए निर्माण सामग्री पहुंचने में समस्या है। वहीं, सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि निर्माण सामग्री पहुंचने का रास्ता सही होते ही पहुंच मार्ग को पक्का करने का काम शुरू करा दिया जाएगा। मालूम हो कि अभी दुपहिया वाहन सवार कच्चे पहुंच मार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed