{"_id":"6aad8bc529ddf9d9f103cdaf","slug":"power-supply-to-150-villages-including-kamalganj-remained-disrupted-for-nine-hours-due-to-a-fault-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148738-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फाल्ट से नौ घंटे गुल रही कमालगंज सहित 150 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फाल्ट से नौ घंटे गुल रही कमालगंज सहित 150 गांवों की बिजली
विज्ञापन
कमालगंज। शुक्रवार सुबह 33केवी बिजली लाइन का तार टूटने से कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कमालगंज सहित करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। करीब डेढ़ लाख आबादी को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह 10.10 बजे हुए फाल्ट के कारण उपकेंद्र से जुड़े सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। टीजी-टू चंदन कुमार ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद चंदन कुमार और संविदा लाइनमैन कंचन औदीच्य, अतुल, हिमांशु व विकास ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। याकूतगंज स्थित काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास तार चिपके मिले, रखा तिराहे पर तार उलझे थे और भोलेपुर के पास तार टूटा हुआ था। कर्मचारियों ने दिनभर मरम्मत कार्य किया। शाम 7.25 बजे उपकेंद्र चालू हो सका, जिसके बाद एक-एक कर फीडरों की आपूर्ति बहाल की गई।
गर्मी और कारोबार पर असर
दिनभर बिजली न मिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। गणेश महोत्सव के चलते कस्बे में काफी भीड़ थी, जिससे लोगों को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। बाजार में दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। कुछ दुकानदारों ने तो किराए पर जनरेटर चलाकर काम किया। अवर अभियंता अजय कुमार पाल ने बताया कि फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे मरम्मत के बाद बहाल कर दिया गया है।