{"_id":"6685bcbc25029c5bd600cae7","slug":"scuffle-with-panchal-ghat-outpost-police-who-went-to-arrest-the-youth-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103326-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक को पकड़ने गई पांचाल घाट चौकी पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक को पकड़ने गई पांचाल घाट चौकी पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे पर एक युवक को पकड़ने गई पांचाल घाट चौकी पुलिस के साथ महिलाओं ने हाथापाई कर दी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की। युवक को चौकी पर बैठाया गया है, जबकि चौकी प्रभारी जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
पांचाल घाट चौकी के एक दरोगा और दो सिपाही बुधवार देर शाम मसेनी चौराहे पर कई मुकदमों में वांछित युवक को पकड़ने गए। बताते हैं कि वहां युवक ने साथियों की मदद से पकड़ने का विरोध किया। कुछ ही देर में परिवार की महिलाएं और युवतियां भी पहुंच गईं। कुछ सादी वर्दी में पहुंचे सिपाहियों से भी जमकर हाथापाई हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद उसे बाइक पर बैठाकर पांचाल घाट चौकी ले जाया गया।
हाथापाई की सूचना पर थाने से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि वहां कोई नहीं मिला। पकड़े गए युवक पर कई मुकदमे बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने फोन रिसीव नहीं किया। पांचाल घाट चौकी प्रभारी कल्पेश चौधरी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह थाने में आए हैं। चौकी पहुंचकर जानकारी हासिल करेंगे।