फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School children will be the base card

स्कूली बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड

Sun, 09 Aug 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
School children will be the base card
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसकी
विज्ञापन
कार्य योजना के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अधिकृत किया गया है। बच्चों के आधार कार्ड 31 अगस्त तक हर हाल में बनवाने होंगे। आधार कार्ड न बनने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सीधी जवाबदेही होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने आदेश जारी किया है।

छात्रवृत्ति के साथ ही बाकी सरकारी योजनाओं को भी आधार से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छह से 15 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनेंगे। इस आदेश के तहत मई, जून और जुलाई तक आधार कार्ड  बनने थे। इस अवधि में जिले के किसी भी परिषदीय स्कूल में आधार कार्ड बनवाने का कार्य शुरू नहीं हुआ। कई विद्यालयों को प्रधानाध्यापकों को आधार कार्ड

बनवाने की जानकारी तक नहीं है। जबकि शासन ने जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया है। शासन के आदेश की अनदेखी किए जाने पर बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने आधार कार्ड बनवाए जाने की कार्ययोजना तैयार कर डीएम को दिए जाने का आदेश दिया है। इससे 31 अगस्त तक हर हाल में आधार कार्ड बनवाने का काम पूरा करा लिया जाए।

आधार कार्ड एजेंसी नहीं की गई अधिकृत
बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को अभी तक कोई एजेंसी अधिकृत नहीं हुई है। इस कारण आधार बनवाए जाने का काम शुरू नही हुआ है। बीएसए अवकाश पर हैं। उनके आने परा इस संबंध में निर्देश प्राप्त कर कार्य किया जाएगा। -बेगीश गोयल, बीईओ

प्राइमरी स्कूलों की संख्या: 1290
जूनियर स्कूलों की संख्या: 563
प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे: 144053
जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे: 43710
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed