फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samples of milk, mustard oil, cheese, asafoetida failed

Farrukhabad News: दूध, सरसों तेल, पनीर, हींग के नमूने हुए फेल

Mon, 18 Mar 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Samples of milk, mustard oil, cheese, asafoetida failed
फर्रुखाबाद। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के 39 नमूने फेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोटिस जारी करने के बाद अब कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बाजारों से लिए गए खाद्य पदार्थों के 39 नमूने फेल हो गए। इसमें शहर के रेलवे रोड स्थित हिमांशु गुप्ता की दुकान से बूंदी का नमूना अधोमानक व असुरक्षित पाया गया। पल्ला बाजार स्थित विवेक गुप्ता, राजन नगला भोलेपुर स्थित संजय स्वरूप की दुकान से पनीर, आवास विकास में अतुल कुमार की दुकान से दूध, पक्कापुल पर फेरी विक्रेता पवन व साहबगंज चौराहा पर विनोद कुुमार की केन से दूध, मिशन हाॅस्पिटल के सामने मुरूगन की दुकान से पनीर का नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन

लिंजीगंज स्थित विशाल गुप्ता उर्फ राजू के ओम सांई ट्रेडर्स से सरसों का तेल, मदारवाड़ी स्थित सुनील कुमार यादव की दुकान से पनीर, पांचालघाट स्थित प्रदीप की दुकान से बूंदी, फतेहगढ़ के गाड़ीखाना स्थित उमंग अग्रवाल की दुकान से मीठी रंगीन बाल, रेलवे क्राॅसिंग भोलेपुर के सामने श्रवण कुमार की दुकान से बंधानी हींग, कासिम बाग स्थित रामबाबू की दुकान से सरसों का तेल अधोमानक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ में जिला जेल चौराहा के पास नरदेव के प्रतिमा मेडिकल स्टोर से डाइटरी न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट कैप्सूल मेकोरिच जांच में मिथ्याछाप मिला। महरूपुर सहजू स्थित अमित कुमार अग्निहोत्री की दुकान से मैदा व क्रीमरोल अधोमानक व असुरक्षित मिला।
कायमगंज में टिलिया पुराना नखासा स्थित विशुन दयाल की दुकान से दूध, गांजा भांग वाली गली स्थित अवधेश कुमार दुबे, गौतम राजपूत व राजीव कुमार की दुकान से पनीर, रेलवे रोड कायमगंज स्थित इरशाद मंसूरी की खुशबू डेयरी से मैदा, टिलिया स्थित मुस्तेजाब अली की दुकान से दूध, टिलिया सलेमपुर स्थित अवधेश कुमार की दुकान से दूध व ढाईघाट रोड सलेमपुर टिलिया में फेरी विक्रेता मनोज कुमार की केन से दूध का नमूना फेल हुआ है।
कमालगंज के मोहनपुर दीनारपुर स्थित मो.अरशद उर्फ मोहम्मद अर्सलान की दुकान से नमकीन पफ (बाइटस चेडडार चीज बाल्स), कतरौली पट्टी में जितेंद्र सिंह के रेस्टोरेंट से अरहर की दाल, अनुज कुमार के रेस्टोरेंट से पनीर अधोमानक मिला। अवन्तीबाई नगर मोहम्मदाबाद में अंकित गुप्ता की दुकान से दूध की बर्फी में मिलावट, चाचूपुर, जटपुरा में फेरी विक्रेता रामकुमार के दूध अधोमानक, जबकि रतनपुर पमारान में प्रदीप कुमार की दुकान से सरसों का तेल अधोमानक, असुरक्षित व विनियमों का उल्लंघन पाया गया है।
------------
सप्लीमेंट फूड मिल रहे घातक
जांच रिपोर्ट में कायमगंज के ट्रान्सपोर्ट चौराहा स्थित आसिफ की दुकान से, घसिया चिलौली स्थित जय किशन गुप्ता के आशा ट्रेडर्स से, कंपिल के मोहल्ला पट्टी मदारी स्थित अशोक कुमार के गायत्री मेडिकल स्टोर से, बस अड्डा अलीगंज रोड स्थित ममतेश कुमार के रागिनी मेडिकल स्टोर से, गिर्द स्थित विवेक कुमार के राजश्री मेडिकल स्टोर से, रेलवे स्टेशन के पास स्थित शैलेश सिंह शाक्य के दीक्षा मेडिकल स्टोर से फूड सप्लीमेंट अधोमानक व मिथ्याछापा होने से नमूने फेल हो गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों को नोटिस दिया जा चुका है। आयुक्त की स्वीकृति मिलते ही अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम), व एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed