फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rs 9.39 lakh withdrawn from woman's account, report filed

Farrukhabad News: महिला के खाते से 9.39 लाख रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.39 lakh withdrawn from woman's account, report filed
फर्रुखाबाद। एक महिला के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से फ्रॉड करके 9.39 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने तुरंत ही बैंक प्रबंधक से शिकायत की।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक के कहने पर महिला ने साइबर थाने में तहरीर दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तकिया नशरत शाह निवासी विष्णुदयाल की पत्नी आरती सागर का खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। चार अगस्त को पीड़िता के खाते से फ्रॉड करके 9,39,190 रुपये निकाल लिए गए। आरती ने सात लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। वह रकम भी इसी खाते में जमा थी।

रुपये निकल जाने के तुरंत बाद उन्होंने बैंक प्रबंधक को मौखिक सूचना दे दी थी। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में चार अक्तूबर को लिखित तहरीर दी। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर महिला ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर साइबर थाने में फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed