{"_id":"6594509b1ad27c0b4d09f9ec","slug":"rohila-intersection-blocked-police-baton-chased-away-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1734-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रोहिला चौराहे पर लगाया जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रोहिला चौराहे पर लगाया जाम, पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाया
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। हिट एंड रन के नए कानून से गुस्साए चालकों ने मंगलवार को रोहिला चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर चालकों को दौड़ा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। डीएसओ और फील्ड ऑफिसर से वार्ता के बाद करीब 25 चालक काम पर लौटने से रसोई गैस भरे ट्रकों को निकाला गया। प्लांट से आठ जिलों में आपूर्ति होती है।
चालकों की हड़ताल के चलते रोहिला चौराहे पर कई चालक एकत्रित हुए। उन्होंने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकार कर चालकों को दौड़ा लिया। पुलिस की तत्परता से लंबा जाम लगने से बच गया।
गैसिंगपुर रसोई गैस प्लांट से फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, कानपुर, आगरा, बरेली समेत आठ जिलों के लिए आपूर्ति की जाती है। रोजाना 60 ट्रक सिलिंडर रवाना होते हैं, जबकि 18 कंटेनर रोजाना अनलोड किए जाते हैं। जिलों में रसोई गैस की किल्लत से निपटने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सुरेंद्र यादव, कंपनी के फील्ड ऑफिसर नितिन तिवारी और सीओ मोहम्मदाबाद पहुंचे। उन्होंने प्लांट में ट्रकों के चालकों से बातचीत की। काफी समझाने के बाद करीब 25 चालक काम पर लौट आए।
विज्ञापन
चालक ट्रकों को लेकर संबंधित जिलों के लिए रवाना हो गए। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि कहीं भी दिक्कत हो तो संबंधित जिले की पुलिस से तुरंत संपर्क करें। उनकी सहायता की जाएगी। प्लांट मैनेजर भीमसेन नेगी ने बताया कि उनका प्रयास है कि गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी जाए। चालकों को समझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।