फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on seven women raping a woman, making porn videos viral

युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने में सात पर रिपोर्ट, नगदी और दो लाख के जेवर भी हड़पे

Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report on seven women raping a woman, making porn videos viral
फर्रुखाबाद में शादीशुदा युवक ने फेसबुक पर चैटिंग कर युवकी को फंसा लिया। प्रेमजाल में फंसी युवती घर से एक लाख की नगदी, दो लाख के जेवर लेकर चली गई। इसके बाद उसके साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। पिता की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पिता ने लिखाए मुकदमे में कहा कि उनकी पुत्री 18 जनवरी को घर से प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण लेने के लिए निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी, तो 20 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करा दी। पांच फरवरी को बुरे हालात में घर लौटी। उसने बताया कि सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव ममकापुर निवासी श्यामजी त्रिपाठी पुत्र राजनरायन से फेसबुक पर परिचय हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद 18 जनवरी को पांचालघाट मिलने बुलाया, तो वह चली गई। उसके साथ दो लोग थे। श्याम ने कहा कि यह पवन अवस्थी, शोभित अवस्थी रिश्तेदार हैं। वह महोली में अपनी बहन संध्या के यहां ले गया। नशे की हालत में दोस्तों के यहां भी ले गया। उसके साथ अश्लील हरकतें, उसके अश्लील वीडियो बनाए। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रास्ते से एक दिन भागी तो उसे दोस्तों के हाथों पकड़वा लिया गया। श्याम का विवाह हो चुका है और दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने इस घटना में ममकापुर के श्यामजी त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी पुत्रगण राजनारायण, पवन और शोभित अवस्थी, पता अज्ञात, संध्या पत्नी आदेश एवं धीरेंद्र यादव पुत्र गिरीश यादव, धारमपुर फर्रुखाबाद के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed