{"_id":"67aa4b5c0330696ab9015014","slug":"report-filed-against-hindu-mahasabha-youth-state-president-bjp-leader-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105353-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत के शिष्यों और गंगा आरती के अगुवाकार, दुकानदारों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणी की गई। इसमें हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, जूना अखाड़ा संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरि ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने पर भू समाधि लेने की घोषण की है।
जूना अखाड़ा के महंत सत्यगिरी महाराज के शिष्य जितेंद्र गिरी की तहरीर पर पुलिस ने हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा और भाजपा नेता अंकित तिवारी पर कादरीगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा कि सात फरवरी को मेला श्रीरामनगरिया में एक मारपीट की घटना के बाद कुछ अराजकतत्वों ने सनातन धर्म, संतों और अखाड़ों के लिए सोशल मीडिया पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। इसका मेले से कोई लेना-देना नहीं है। इनके कृत्यों से संत समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।