फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Record 925 patients, third counter opened after pushback

Farrukhabad News: रिकार्ड 925 मरीज, धक्का-मुक्की पर तीसरा काउंटर खोला

Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Record 925 patients, third counter opened after pushback
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी कतारें। - फोटो : लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी कतारें।
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें देख धक्का मुक्की होने लगी। आनन-फानन में तीसरा काउंटर खोला गया। तब मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में मरीजों की संख्या 500 के करीब रहती थी। फरवरी की शुरुआत से ही अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने से बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से ही ओपीडी पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। 11 बजे के करीब लंबी कतारें लगने पर धक्का मुक्की होने लगी। हालात बिगड़ते देख तीसरा काउंटर खोला गया। इसके बाद लाइन में लगे मरीजों को राहत मिली। डेढ़ बजे रिकार्ड 925 पर्चा बनाए गए।
विज्ञापन

मरीजों ने जब पर्चा बनवाया तो वह डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी कतारों में फंस गए। आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड में जाने से डॉ. नीरज वर्मा के यहां मरीज पर्चा जमा करने में धक्का-मुक्की करते रहे। भीड़ अधिक होने की वजह से दो बजे तक मरीजों को देखा जाता रहा। उधर, फिजीशियन डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. अभय श्रीवास्तव के कमरे में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लेटलतीफी से नहीं हो सकी जांचें
फिजीशियन ने बुखार खांसी पीड़ित मरीजों की लैब में जांचें कराने को लिखा। डेढ़ बजे तक जांचें लिखी जाती रहीं। लेट होने की वजह से मरीजों का नमूना नहीं लिया जा सका। इससे दूसरे दिन आना मरीजों की मजबूरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed