{"_id":"6a986a923823fc90f40afa27","slug":"raid-conducted-following-a-complaint-regarding-unlicensed-baldness-treatment-sample-collected-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147885-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना लाइसेंस गंजेपन के इलाज की शिकायत पर छापा, लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना लाइसेंस गंजेपन के इलाज की शिकायत पर छापा, लिया नमूना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंजापन दूर करने का दावा कर तेल की बिक्री कर लोगों से रकम ऐंठने की शिकायत पर बुधवार को आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने राजेपुर स्थित विकास जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। मौके से तेल की शीशी के नमूने लिए। संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में डिग्री व अन्य दस्तावेज तलब किए।
क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव को शिकायत मिली कि राजेपुर स्थित विकास जनसेवा केंद्र पर पिछले कई माह से गंजापन दूर करने वाला तेल बेचा जा रहा है। तेल खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं और उनसे अच्छी-खासी रकम ली जा रही है। उन्होंने टीम के साथ छापा मारा। संचालक महेंद्र से तेल की बिक्री, उत्पादन, पंजीकरण आदि से संबंधित कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा सके।
क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि मौके पर तेल की 25 शीशी उपलब्ध थी। नमूने के लिए तेल की चार शीशी ली गई है। जांच में महेंद्र ने कोई सहयोग नहीं किया। नमूना जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा जा रहा है। उन्होंने संचालक को नोटिस देकर तेल का मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस, जीएसटी पंजीकरण, आयुर्वेदिक डिग्री व पंजीकरण आदि अभिलेख तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में अभिलेख न मिलने और तेल की लैब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।