फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prostitution in Pizza House in Farrukhabad nine college students and 11 youths caught red handed

Video: DM-SP आवास की नाक के नीचे पिज्जा हाउस में देह व्यापार, कॉलेज की नौ छात्राएं व 11 युवक रंगे हाथ धरे गए

Sat, 30 Sep 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Sep 2023 10:07 PM IST
सार

पुलिस ने देह व्यापार कराने के आरोप में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व संचालक पुत्र को पकड़ लिया। पकड़ी गई छात्राओें को महिला थाने में भेजा गया। युवकों व पिज्जा हाउस संचालक व पिता को पुलिस कोतवाली ले आई।

विज्ञापन
Prostitution in Pizza House in Farrukhabad nine college students and 11 youths caught red handed
पिज्जा हाउस में देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम-एसपी आवास व पुलिस लाइन की नाक के नीचे पिज्जा हाउस में कई वर्षों से शुरू देह व्यापार का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने संचालक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व पुत्र को हिरासत में लिया है। डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पिज्जा हाउस में महिला पुलिस के साथ दबिश दी। मौके पर डिग्री कॉलेज की नौ छात्राएं व 11 युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। छात्राओं व युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पिज्जा हाउस सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार अग्निहोत्री कस्बे के मोहल्ला बनखड़िया जिला जेल चौराहे के पास रहता है। छोटा पुत्र प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने कई वर्ष पहले डीएम-एसपी आवास व पुलिस लाइन के बीच मोहल्ला ग्वालटोली टिलियां में मकान का निर्माण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने मकान में शिकागो पिज्जा हाउस खोल लिया। ऊपरी तल पर कई छोटे कमरे बनवा लिए। इसके बाद देह व्यापार शुरू कर दिया। शनिवार को एक युवक ने डीएम को पिज्जा हाउस के कुछ फुटेज दिखाए। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह, महिला एसओ ललिता मेहता ने फोर्स के साथ पिज्जा हाउस में दबिश मारी। अधिकारी जब ऊपरी तल पर पहुंचे तो कमरों में युवक व युवतियां संदिग्ध हालत में मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने देह व्यापार कराने के आरोप में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर व संचालक पुत्र को पकड़ लिया। पकड़ी गई छात्राओें को महिला थाने में भेजा गया। युवकों व पिज्जा हाउस संचालक व पिता को पुलिस कोतवाली ले आई। छात्राओं व युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि देह व्यापार कराने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed