फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's brother-in-law dies after being hit by train

Farrukhabad News: ट्रेन की चपेट में आने से प्रधान के देवर की मौत

Mon, 19 Feb 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother-in-law dies after being hit by train
कमालगंज। कस्बा में जाने की बात कहकर निकले प्रधान के देवर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव ट्रैक के किनारे करीब डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा। सिविल पुलिस व जीआरपी के बीच सीमा को लेकर अनबन रही। बाद में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना के छह घंटे बाद सोशल मीडिया पर फ़ोटो देख परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कस्बा के गौसपुर गुमटी संख्या 134-सी से रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। ट्रेन से कटकर शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल रेलवे लाइन का होने के कारण पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ट्रैक के किनारे शव पड़े होने के बाद कई ट्रेनें गुजरीं। शव से करीब तीन मीटर दूर पैर का हिस्सा कटा पड़ा था। एक शीतगृह की दीवार के पास एक बैग व पानी की बोतल रखी रही। बैग में खाना रखा था। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद जीआरपी दरोगा दीपक त्रिवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल सिविल पुलिस का है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। बताया गया कि अधेड़ की सदरी की जेब में करीब साढ़े सात हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फ़ोटो देख शाम करीब 5 बजे शव की शिनाख्त हुई। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी ग्राम प्रधान मेहराज फातिमा के पति नसीम अहमद उर्फ गुड्डू ने शव की पहचान छोटे भाई नईम अहमद (48) के रूप में की। घटना की जानकारी के बाद परिवार में मातम छा गया। पत्नी खुशनुमा, पुत्री इलमा, इसरा, इकरा व पुत्र सैफ बिलखते रहे। प्रधान प्रतिनिधि नसीम अहमद ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे भाई कमालगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed