फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato storage fee increased by Rs 10 per quintal

Farrukhabad News: 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा आलू भंडारण शुल्क

Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Potato storage fee increased by Rs 10 per quintal
फर्रुखाबाद। शीतगृह संघ की बैठक में आलू भंडारण शुल्क में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गंगवार सन्नू ने कहा कि दो वर्षों से शुल्क में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इस बार 240 रुपये प्रति क्विंटल भंडारण शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को कुईयांबूट स्थित महावीर कोल्ड स्टोरेज के फार्म हाउस पर शीतगृह स्वामियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भंडारण शुल्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। सत्र एक फरवरी 2024 से 31 अक्तूबर 2024 तक चलेगा। सत्र के लिए 240 रुपये प्रति क्विंटल सामान्य आलू का किराया तय किया गया।
विज्ञापन

शुगर फ्री आलू का भंडरण किराया 270 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हुआ है। विगत वर्षों में सामान्य आलू का किराया 230 रुपये तथा शुगर फ्री आलू का किराया 260 रुपये प्रति क्विंटल लिया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतगृह संघ के कुछ सदस्यों ने मांग की कि भंडारण शुल्क में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जाए। प्रदेश में एसोसिएशन की ओर से 280 रुपये प्रति क्विंटल भंडारण शुल्क निर्धारित किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष अजय गंगवार, सचिव मनोज रस्तोगी, उमेश अग्रवाल ने सदस्यों की मांग यह कहते हुए खारिज कर दी कि किसानों पर एकाएक 20 रुपये प्रति क्विंटल का भार डालना न्यायसंगत नहीं है।

बढ़ते हुए खर्चों को देखते हुए 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाना ही उचित है। बैठक में मोहन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जितेंद्र यादव, बंटी यादव ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed